अंग्रेजी नववर्ष पर यह उपाय अपनाने से आएगी खुशी और उमंग

नया साल आने को है। नववर्ष आपके जीवन में सफलता और खुशहाली लाए। वास्तु में बताए गए कुछ आसान से उपाय अपनाने से नया साल आपके जीवन में नई उमंग और उल्लास लेकर आएगा। आइए जानते हैं इन उपाय के बारे में।

घर में सुख, शांति और समृद्धि के लिए सफेद रंग की भगवान गणेश जी की मूर्ति को लगाएं। घर में अगर शंख नहीं है तो नववर्ष पर घर में शंख अवश्य लाएं। नए साल पर घर के प्रवेश द्वार पर चांदी के बने स्वास्तिक को लगाएं। घर के मुख्यद्वार के दोनों ओर पत्थर या धातु का एक-एक हाथी रखने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। नए साल के पहले दिन मां लक्ष्मी के मंदिर में जाकर उन्हें कमल का फूल अर्पित करें। अपने पर्स में छोटा-सा आइना रखें। माना जाता है कि ऐसा करने से धन आपकी ओर आकर्षित होगा। घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं। ऐसा करने से परिवार में प्रेम बढ़ता है। नववर्ष पर नियम बनाएं कि सामान्य स्थिति में संध्या के समय न सोएं। घर से कूड़ा-करकट, पुराने कपड़ों को हटा दें। रसोई घर को सफेद रंग से रंगें।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Thank you. From the Panchangasar team

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *