9 फरवरी को षड्ग्रही योग ,मकर राशि में आएंगे 6 ग्रह एक साथ
जनवरी और फरवरी माह में आकाशीय ग्रहों का एक दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। माघ कृष्ण त्रयोदशी पर 9 फरवरी को मकर राशि में षड्ग्रही योग बनेगा। मकर राशि में सूर्य, चन्द्रमा, बुध, गुरु, शुक्र और शनि ग्रह एक साथ आएंगे। ये करीब दो दिन यानी 11 फरवरी को मध्यरात्रि बाद तक मकर राशि में एक साथ रहेंगे। मकर राशि में 27 जनवरी को चतुर्ग्रही योग और 4 फरवरी को पंचग्रही योग बनेगा।
जनवरी और फरवरी माह में आकाशीय ग्रहों का एक दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। माघ कृष्ण त्रयोदशी पर 9 फरवरी को मकर राशि में षड्ग्रही योग बनेगा। मकर राशि में सूर्य, चन्द्रमा, बुध, गुरु, शुक्र और शनि ग्रह एक साथ आएंगे। ये करीब दो दिन यानी 11 फरवरी को मध्यरात्रि बाद तक मकर राशि में एक साथ रहेंगे। इससे पहले मकर राशि में 27 जनवरी को चतुर्ग्रही योग और 4 फरवरी को पंचग्रही योग बनेगा। ज्योतिषियों की मानें तो ऐसे संयोग जब भी बने, वह युगों तक अपना प्रभाव छोड़ गए। 25 दिसंबर 2019 को धनु राशि में सूर्य, बुध, गुरु, शनि, केतु और चन्द्रमा एक साथ आए थे, जिससे षड्ग्रही योग बना था और 2020 में जनता को कोरोना महामारी का सामना करना पड़ा।
मकर राशि में 27 जनवरी को चतुर्ग्रही योग बनेगा, जो 4 फरवरी तक रहेगा। मकर सूर्य, गुरु, शुक्र और शनि एक साथ रहेंगे। इसके बाद 4 फरवरी को रात 10 बजकर 41 मिनट पर बुध ग्रह भी मकर राशि में प्रवेश करेंगे, इसके साथ ही मकर राशि में सूर्य, गुरु, शुक्र, शनि और बुध ग्रहों का पंचग्रही का योग बनेगा। यह पंचग्रही योग 9 फरवरी को रात 8 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इस दिन चन्द्रमा भी रात 8 बजकर 30 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिसके साथ ही मकर राशि में सूर्य, गुरु, शुक्र, शनि, बुध और चन्द्रमा का षड्ग्रही योग बन जाएगा।
श्री साकेत पञ्चाङ्गकर्ता ज्योतिषाचार्य अक्षय शास्त्री ने बताया कि 2020 पूरी दुनिया के लिए कोविड 19 रूपी महामारी को लेकर आया, अब लोग 2021 से उम्मीद लगा रहे हैं। लेकिन फरवरी, 2021 में जैसी ग्रह स्थिति बनने जा रही है वह तो कुछ और ही कह रही है। दरअसल फरवरी में ग्रहों का एक दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है, ऐसे संयोग जब भी बना है, वह युगों तक अपना प्रभाव छोड़ गया।
पण्डित जगदीश प्रसाद शर्मा ने बताया कि फरवरी में षड्ग्रही योग बन रहा है, लेकिन उसमें सूर्य साथ में होने से सारे ग्रहों का दुष्प्रभाव समाप्त हो गया है। ऐसे में विशेष संकट नहीं आएगा। 12 फरवरी के बाद जब सूर्य मकर से कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएगा, उसके बाद कोरोना महामारी के समाप्त होने के योग बन रहे है। इस समय मंगल अपनी स्वराशि मेष में भ्रमण कर रहे है, जिसके चलते बाजार फिर से रफ्तार पकड़ेगा।