पौष माह की शुरुआत रविवार को पौष कृष्ण प्रतिपदा से होगी। करीब 30 साल बाद ऐसा हो रहा है जब मंगल-शनि के केंद्र योग में पौष माह की शुरुआत होगी। ज्योतिषी आकलन में इससे मौसम परिवर्तन होगा और सर्दी का प्रकोप बढ़ सकता है।
अक्षय शास्त्री ने बताया कि पौष माह के पहले दिन रविवार को मंगल अपनी सम राशि कुंभ को छोड़कर मित्र राशि मीन में जा रहा है। मंगल ग्रह रविवार को दोपहर 12.55 बजे मीन राशि में प्रवेश करेगा। जो 5 फरवरी तक रहेगा। फिर अपनी स्व राशि में चला जाएगा। वहीं शनि का धनु राशि में जाने से केंद्र योग बनेगा। इसमें तेल, तिल, दाल व काले वस्त्रों का दाल विशेष फलदायी रहेगा। करीब 30 साल बाद ऐसा हो रहा है जब मंगल व शनि का विशेष योग बन रहा है, जो मौसम में बदलाव लाएगा और आगामी 21 जनवरी तक सर्दी के तेवर तीखे रह सकते हैं।